Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान विभिन्न जिले में जा रहे हैं इसी क्रम में पूर्णिया में भी उनका कार्यक्रम होना है जानकार सूत्रों के मुताबिक 27 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला पूर्णिया पहुंचेगा।

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: समाहरणालय परिसर को पूरी तरह चकाचक किया गया

CM Nitish Kumar Pragati Yatra
CM Nitish Kumar Pragati Yatra

इसके लिए तमाम जगहों पर रंग रोगन का काम किया जा रहा है और समाहरणालय परिसर को पूरी तरह चकाचक किया जा रहा है वही मुख्यमंत्री जिले में किस जगह जाएंगे इसके संबंध में फिलहाल अधिकारियों के द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है लेकिन तीन जगह पर प्रशासनिक अधिकारी चुस्ती दिखा रहे हैं प्रगति यात्रा को लेकर डीएम कुंदन कुमार पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तमाम तरह का निर्देश दे रहे हैं।

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: कहाँ कहाँ होगा कार्यक्रम

इसमें पहले पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत रानीपतरा स्थित पंचायत में पंचायत सरकार भवन को सजाया जा रहा है वही आंगनबाड़ी केंद्र को भी नया लुक दिया जा रहा है जबकि दूसरी ओर के नगर प्रखंड के मजरा पंचायत में रंग रोगन कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा में पंचायत सरकार भवन और संबंधित सरकारी विद्यालय सहित जल जीवन हरियाली योजना को लेकर पोखर को सजाया जा रहा है।

लेकिन इन सब के बावजूद यह बताना मुश्किल है इसमें किस जगह मुख्यमंत्री जाएंगे हालांकि बिहार सरकार की खाद्य भोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह अपने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में काफी तैयारी करवा रही है माना यह जा रहा है कि मुख्यमंत्री इनमें से कहीं भी जा सकते हैं।

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के संभावित यात्रा को लेकर हर फाइल को अपडेट किया जा रहा है इसके अलावा जिले में चल रही सरकारी योजना की प्रगति में भी तेजी आ गई है माना यह जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया को लगभग हजार करोड रुपए की सौगात देंगे इसमें रिंग रोड आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक 20 एकड़ के खेल मैदान सहित अन्य नये प्रोजेक्ट शामिल हैं।

एक लेखक, एक विचारक और एक समाज सेवी। मैं आपको लोकल न्यूज, facts और रोचक जानकारी से अवगत करूंगा, उम्मीद करूंगा आपको मेरा कार्य अच्छा लगे और आप इसकी सराहना करेंगे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज”

Leave a Comment